महिला ने यह भी कहा कि उसका पति शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। जांच में पता चला कि वह गांव के ही प्रदीप भार्गव के खेत पर काम करती थी और दोनों के बीच लंबे समय से संपर्क था। कॉल डिटेल्स से भी इस संबंध की पुष्टि हुई है।
मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर पति की हत्या का आरोप लगा और गांव की पंचायत ने उसे सैकड़ों लोगों के सामने कठघरे में खड़ा कर दिया। दबाव में आकर महिला ने पति की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। यह पूरा मामला मधुसूदनगढ़ थाना क्षेत्र के बंजारी बर्री गांव का है।
विज्ञापन
कैसे हुआ मामला?
21 अगस्त को गांव के ही कैलाश बंजारा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसकी पत्नी संपो बाई ने परिजनों को बताया कि कैलाश लंबे समय से बीमार था और बीमारी के चलते ही उसकी मौत हुई है। परिवार वाले उसी आधार पर अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। लेकिन जब शव को स्नान कराया गया, तो गले पर रस्सी के फंदे जैसे निशान दिखाई दिए। यह देखकर परिवार और ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत अंतिम संस्कार रोककर पुलिस को सूचना दी।
पोस्टमार्टम से बचना चाहती थी पत्नी
कैलाश की पत्नी पोस्टमार्टम कराने के खिलाफ थी और जल्दी से जल्दी अंतिम संस्कार करने का दबाव बना रही थी। इसी दौरान गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में महिला से पूछताछ की गई। दबाव और सवालों के बीच उसने कबूल किया कि उसने ही पति की गला घोंटकर हत्या की है।
विज्ञापन
महिला ने यह भी कहा कि उसका पति शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। जांच में पता चला कि वह गांव के ही प्रदीप भार्गव के खेत पर काम करती थी और दोनों के बीच लंबे समय से संपर्क था। कॉल डिटेल्स से भी इस संबंध की पुष्टि हुई है।
पंचायत ने किया सार्वजनिक अपमान
पंचायत ने महिला को गांव के बाहर बुलाकर सैकड़ों लोगों के सामने खड़ा कर दिया। यहां उससे पूछताछ के दौरान बदसलूकी और मानसिक प्रताड़ना की गई। दबाव में आकर महिला ने सबके सामने कहा –“हाँ, मैंने ही अपने पति की हत्या की है।”
पुलिस की कार्रवाई
कैलाश के भाई ने भी आरोप लगाया कि उसकी भाभी ने गला दबाकर भाई की हत्या की है और इसे छिपाने के लिए अंतिम संस्कार जल्द करना चाह रही थी। फिलहाल पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
ASP मानसिंह ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मामले की जांच जारी है।