Guna News : गुना के कैंट इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस जब उसे पकड़ने पहुंची, तो वह मक्का के खेत में छिप गया था। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया।नाबालिग ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मध्य प्रदेश के गुना कैंट इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस जब उसे पकड़ने पहुंची, तो वह मक्का के खेत में छिप गया था। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। थाना प्रभारी अनूप कुमार भार्गव ने बताया कि एक नाबालिग ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसके पिता ने ही उसके साथ गलत काम किया।जब उसकी मां घर पर नहीं थी, तो उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
भेज में कैद हआ आरोपी
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
दुम दबाकर खेत में छिप गया था
पुलिस आरोपी पिता को पकड़ने पहुंची तो वह मक्का के खेत में भागकर छिप गया था।हालांकि, पुलिस ने उसका पीछा कर उसे खोज निकाला और गिरफ्तार कर लिया।कैंट पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी TI अनूप कुमार भार्गव, SI रसना राजावत, प्रधान आरक्षक शिवदयाल वर्मा, गौरव शर्मा, आरक्षक राजीव सेन और दिलीप रघुवंशी की भूमिका रही।