फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुना में रामभक्त: टीचर ने चार साल में 26 हजार लोगों को फ्री में पिलाई चाय, राम को महल में विराजने का था इंतजार

Mon, 22 Jan 2024 08:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक ऐसा रामभक्त है, जिसने भगवान राम को अपने महल में विराजने के इंतजार में चार साल तक करीब 26 हजार लोगों को फ्री में चाय पिलाया है। फिलहाल, अब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है।
विज्ञापन
लोगों को फ्री में चाय पिलाते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या स्थित भगवान श्रीराम के मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के साथ ही गुना शहर के एक शिक्षक का संकल्प भी पूरा हो गया। युवा शिक्षक ने पांच अगस्त 2020 को संकल्प लिया था कि जब तक भगवान श्रीराम अपने महल में नहीं विराजेंगे, तब तक वे लोगों को फ्री में चाय पिलाएंगे। 

विज्ञापन


बता दें कि गुना के युवा शिक्षक दिनेश जाटव भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त हैं। बचपन से ही उनके मन में अभिलाषा थी कि भगवान तंबू से निकलकर अपने महल में विराजें और पूरा विश्व इस उपलब्धि का गुणगान करे। अपनी स्मृति और संकल्प को जीवित रखने के लिए दिनेश जाटव ने पांच अगस्त 2020 को मंदिर निर्माण का शुभारंभ होने के बाद संकल्प लिया कि भगवान के महल में विराजने का एक पायदान अभी बाकी है, जिसके पूरा होने तक वह लोगों को निशुल्क चाय पिलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


जाटव का यह संकल्प मंदिर में मांगी गई किसी मुराद की तरह था, जिसे भगवान ने जल्दी सुन लिया और 22 जनवरी 2024 को उनकी मुराद पूरी हो गई। इस मौके पर दिनेश जाटव ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए सोमवार को दो हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को देशी घी के लड्डू बंटवाए। इससे पहले दिनेश जाटव लगभग चार वर्षों में 26 हजार लोगों को निशुल्क चाय पिला चुके हैं, जिस पर वह एक लाख 82 हजार रुपये खर्च किए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें