फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: ग्वालियर-गुना हाईवे पर प्रोपेन गैस से भरा टैंकर पलटा, रिसाव से मची अफरा-तफरी, हाईवे लगा लंबा जाम

Wed, 01 Oct 2025 10:00 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

कल देर रात ग्वालियर-गुना नेशनल हाईवे पर प्रोपेन गैस से भरा टैंकर पलटने से अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने हाईवे के दोनों ओर यातायात पूरी तरह से रोक दिया, जिसके चलते देर रात से लेकर बुधवार सुबह तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
ग्वालियर-गुना हाईवे पर प्रोपेन गैस का टैंकर पलटने से लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर-गुना नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात प्रोपेन गैस से भरा एक टैंकर धरनावदा थाना क्षेत्र के ग्रीन माउंटेन रिसॉर्ट के पास अचानक अनियंत्रित होकर फोरलेन सड़क के बीचों-बीच पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से गैस का तेज रिसाव शुरू हो गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


हादसे में टैंकर का चालक वाहन के नीचे दब गया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी अंकित सोनी, एसडीएम शिवानी पांडे, एसडीओपी दीपा डोडवे और तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा समेत कई थाना क्षेत्रों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। सबसे पहले ड्राइवर को रेस्क्यू किया गया। इसके बाद आसपास की सुरक्षा घेराबंदी कर दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Satna News: पूजा के दौरान बरपा आसमानी कहर, देवी मंदिर में बिजली गिरने से आठ लोग झुलसे, एक की हालत गंभीर

एहतियात के तौर पर पुलिस ने हाईवे के दोनों ओर यातायात पूरी तरह से रोक दिया, जिसके चलते देर रात से लेकर बुधवार सुबह तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया और वाहन चालक व यात्री घंटों तक परेशान रहे। कई यात्रियों को ट्रेन पकड़ना थी लेकिन जाम में फंसने की वजह से उनकी ट्रेन भी छूट गई।

टैंकर से लगातार गैस का रिसाव होते देख प्रशासन ने स्थिति को गंभीर मानते हुए गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड और नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड से विशेष फायर ब्रिगेड टीम को मौके पर बुलवाया। उनकी निगरानी में क्रेन की मदद से बुधवार सुबह टैंकर को सीधा किया गया। विशेष टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए गैस रिसाव पर नियंत्रण पाने के लिए तात्कालिक उपाय किए, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

गैस रिसाव के कारण प्रशासन ने पूरी रात हाईवे पर यातायात रोके रखा। इससे रास्ते के दोनों ओर लगभग दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यात्री और वाहन चालक कई घंटों तक जाम में फंसे रहे । सवेरे जब टैंकर को सीधा कर हाईवे को खोला गया, तब जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


गैस रिसाव और टैंकर पलटने से इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। आसपास के ग्रामीण भी पूरी रात भय के साए में रहे। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से हालांकि किसी बड़ी अनहोनी को टाल दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें