एमपी की गुना पुलिस ने अंधविश्वास और तांत्रिक क्रियाओं के बहाने लड़कियों की तस्करी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित मुक्त कराया और गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस की सतर्कता से न केवल एक गंभीर अपराध रोका गया, बल्कि एक संगठित गिरोह के आपराधिक मंसूबों पर भी पानी फेर दिया गया। पुलिस की जांच में पता चला कि यह गिरोह बेहद संगठित और योजनाबद्ध तरीके से काम करता था।
नाबालिग लड़की की खरीद-फरोख्त की लगी थी भनक
21-22 सितंबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि मधुसूदनगढ़ इलाके में एक नाबालिग लड़की की खरीद-फरोख्त की जा रही है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। भगदड़ के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई
पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से कई अहम फोटो और वीडियो भी मिले हैं, जिनसे अंदेशा है कि गिरोह का नेटवर्क और बड़ा हो सकता है। जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह लोगों को ‘धनवर्षा’ कराने का लालच देकर ठगता था और इसी के जरिए लड़कियों की तस्करी करता था।
ये भी पढ़ें- खून से सने रिश्ते : पांच मौत से डरे परिवार ने रची साजिश, अपनों ने ही अंधविश्वास में महिला को काटकर छत से फेंका