फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: बीजेपी से निष्कासित नगर पालिका अध्यक्ष और पांच पार्षदों का निष्कासन समाप्त, हुई घर वापसी

Sun, 27 Aug 2023 06:59 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

मध्यप्रदेश के गुना जिले में गुना नगर पालिका अध्यक्ष ने दोबारा से बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। बीजेपी जिलाध्यक्ष ने उन्हें सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
बीजेपी की ली सदस्यता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुना नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता ने शनिवार को दोबारा से बीजेपी की सदस्यता ले ली। बीजेपी कार्यालय में BJP जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने माला पहनाकर अध्यक्ष और पांच पार्षदों को दोबारा से बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल हुए नगरपालिका चुनाव में बीजेपी के आधिकारिक कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ीं सविता अरविंद गुप्ता के साथ पांच पार्षदों का निष्कासन समाप्त हो गया है। उन्हें बीजेपी के खिलाफ मैदान में उतरने पर निष्कासित किया था। इससे पहले सविता गुप्ता बीजेपी के सिंबल पर ही पार्टी का चुनाव जीती थीं। 

पार्षद चुनाव में बीजेपी ने वार्ड-2 से उन्हें आधिकारिक प्रत्याशी बनाया था। वह उस समय बीजेपी की जिला मंत्री भी थीं। इसके बाद नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में उन्होंने पार्टी की घोषित अध्यक्ष प्रत्याशी सुनीता रघुवंशी के खिलाफ मैदान में उतरकर बगावत की थी। अब उन्हें बीजेपी ने पार्टी में वापस ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें