फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: दरिंदा प्रेमी, दुष्कर्म कर प्रेमिका की हत्या की, पांच दिन तक छिपाया शव, शादी के लिए तैयार थी मां

Tue, 30 Apr 2024 03:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

धरनावदा पुलिस ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि उसे प्रेमिका का शादी न करना और अपने हिसाब से जीना पसंद नहीं था। माना जा रहा है कि इसी के चलते उसने उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
गुना में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र के सुहाया गांव में 18 साल की युवती की उसके प्रेमी ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। आरोपी प्रेमी ने पांच दिन तक युवती का शव छिपा कर रखा था। पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सुहाया की रहने वाली 18 साल की युवकी का पड़ोस में ही रहने वाले रिंकू लोधा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की मां दोनों की शादी करने के लिए सहमत हो गई थी। इसी बीच, 24 अप्रैल को युवती घर से लापता हो गई। युवती की मां ने झागर चौकी में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई, पुलिस तुरंत हरकत में आई और उसकी तलाश शुरू कर दी।  पुलिस को जैसे ही प्रेम प्रसंग की भनक लगी, तो उसने रिंकू को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की। 

शव दफना कर ऊपर कंडे रख दिए
इस दौरान रिंकू ने पुलिस को बताया कि उसने युवती की हत्या कर दी है। शव को गांव में एक अन्य पड़ोसी के घर में दफना दिया है और उसके ऊपर कंडे रख दिए हैं, ताकि किसी को पता न चले। धरनावदा थाना पुलिस ने सोमवार को युवती का शव बरामद कर आरोपी रिंकू लोधा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी बोला-इसलिए उठाया खौफनाक कदम
युवती के पिता नहीं हैं। उसकी मां ने ही मजदूरी कर उसकी और उसके एक भाई की परवरिश की। इस दौरान युवती रिंकू लोधा के संपर्क में आई। अभी तक सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था, लेकिन अचानक रिंकू ने युवती की हत्या कर दी। इस घटना से मृत युवती की मां भी स्तब्ध है, उसे समझ नहीं आ रहा है कि रिंकू ने इस तरह का खौफनाक कदम क्यों उठाया है? उधर, धरनावदा पुलिस ने कहा कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे लड़की का शादी न करना और अपने हिसाब से जीना पसंद नहीं था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें