फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक के सामने घंटा बजाकर जताया गुस्सा, इंदौर मौत मामले में भारी विरोध

Mon, 05 Jan 2026 06:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

MP: गुना में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घंटे वाले बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य के सामने घंटा बजाकर प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। 

विज्ञापन
विधायक के सामने घंटा बजाते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के एक बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। गुना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस बयान के विरोध में प्रदर्शन किया और भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य के सामने घंटा बजाकर अपना आक्रोश जताया।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्टी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा एक पत्रकार के सवाल पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज है। इसी मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और गुना जिला अध्यक्ष जयवर्धन सिंह के निर्देश पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधायक निवास के बाहर प्रदर्शन किया।

निर्धारित समय अनुसार, दोपहर करीब 2:30 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक निवास पहुंचे। इसी दौरान गुना विधायक पन्नालाल शाक्य अपने कार्यालय से निकलकर वाहन से रवाना हुए। इसे देखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने विधायक की गाड़ी को रोक लिया और घंटा बजाकर विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन


पढ़ें: इंदौर में हुई मौतों पर सवालों से बचते हुए निकलीं मंत्री प्रतिमा बागरी, वायरल वीडियो से विधायक हो गईं ट्रोल

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक ओर इंदौर जैसे बड़े शहर में दूषित पानी पीने से लोगों की मौत का मामला सामने आया है, और भाजपा के मंत्री इस पर संवेदनशीलता नहीं दिखा रहे, वहीं दूसरी ओर उनके विधायक जनता के सवालों और नाराज़गी का सामना करने से बच रहे हैं।

स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया। कांग्रेस के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी सीपीएस चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जारी रखा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि घंटा बजाकर वे भाजपा सरकार को यह संदेश देना चाहते हैं कि जनता का सब्र अब टूटने लगा है। उनका आरोप है कि भाजपा नेताओं की भाषा और व्यवहार से आम लोगों में गहरा असंतोष फैल रहा है। प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने सरकार से जवाबदेही और संवेदनशीलता की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें