फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna: युवक की हत्या के आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर, समाजजनों और हिंदू संगठनों के आक्रोश के बाद लिया एक्शन

Wed, 05 Jul 2023 06:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

गुना में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के निर्माण ढहा दिए हैं। 
विज्ञापन
गुना में हत्या के आरोपियों का निर्माण ढहा दिया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुना में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। हिंदू संगठनों ने उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी। बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के निर्माण ढहा दिए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि गुना जिले के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल मालिक व उसके परिजनों पर एक व्यक्ति की हत्या के आरोप हैं। आरोप हैं कि कैंट क्षेत्र के तकिया मोहल्ला में होटल मालिक ने उसके यहां कार्य करने वाले एक व्यक्ति की अपने परिजनों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद समाजजन व हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त था और लगातार बुलडोजर कार्यवाही की मांग कर रहे थे। नगर पालिका द्वारा अवैध अतिक्रमण को हटाने हेतु 24 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया गया था । बुधवार को प्रशासन की टीम जेसीबी लेकर पहुंची और अवैध अतिक्रमण को ढहा दिया गया। बताया जा रहा है कि कुछ लोग कार्यवाही से संतुष्ट नहीं हुए तो उन्होंने हनुमान चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। जिसे हटाने पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें