फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: गुना में 10 साल के बच्चे को जंगल में पेड़ से बांधकर पीटा, 12 घंटे तक बंधक रखने का आरोप

Sat, 17 Oct 2026 02:17 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

मध्य प्रदेश के गुना से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 10 वर्षीय बच्चे को बहाने से टमटम में बैठाकर हड्डीमिल जंगल ले जाने, पेड़ से बांधकर पीटने और करीब 12 घंटे बंधक रखने का आरोप है। बच्चा रस्सी काटकर तड़के भाग निकला और नानी के घर पहुंचा। परिजनों ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के गुना में 10 वर्षीय बच्चे के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक अज्ञात व्यक्ति बच्चे को टमटम में बैठाकर हड्डीमिल के जंगल में ले गया, जहां उसे पेड़ से बांधकर तीन बार पीटा गया। आरोपी ने बच्चे को करीब 12 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। रात में आरोपी के देसी कच्ची शराब पीकर सो जाने पर बच्चे ने हिम्मत दिखाई और रस्सी को ढीला कर दांतों से काट लिया। इसके बाद वह तड़के करीब 4 बजे वहां से भाग निकला और श्रीराम कॉलोनी स्थित अपनी नानी के घर पहुंच गया।
विज्ञापन


पीड़ित बच्चे के बताए घटनाक्रम के अनुसार, वह शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे घर से स्कूल का बोल कर नानी के घर जाने के लिए निकला था। दोपहर करीब 3 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे नानी के घर पहुंचाने का भरोसा देकर टमटम में बैठा लिया। आरोप है कि व्यक्ति उसे नानी के घर ले जाने के बजाय हड्डीमिल के जंगल में ले गया। वहां आरोपी ने पहले कच्ची शराब खरीदी और फिर बच्चे को जंगल में ले जाकर पेड़ से बांध दिया।

ये भी पढ़ें- भोपाल: 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या, आरोपी को फांसी की मांग को लेकर लोगों ने थाना घेरा
विज्ञापन


बच्चे के अनुसार, आरोपी ने उसे रस्सी से पेड़ के पास बांधकर तीन बार मारपीट की। उसे करीब 12 घंटे तक जंगल में बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान आरोपी ने कथित तौर पर देसी शराब पी। रात में जब वह नशे की हालत में सो गया, तब बालक ने खुद को छुड़ाने की कोशिश शुरू की। रस्सी ढीली करने के बाद उसने दांतों से उसे काटा और बंधन से मुक्त हो गया। आरोपी के सोने का फायदा उठाकर बालक तड़के करीब 4 बजे जंगल से भाग निकला। काफी मुश्किलों के बीच वह श्रीराम कॉलोनी स्थित अपनी नानी के घर पहुंचा। बच्चे के सुरक्षित पहुंचने के बाद परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिली। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में चिंता का माहौल है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, बालक के चाचा ने बताया कि 16 अक्टूबर की सुबह करीब 7:30 बजे बालक के पिता ने उसे स्कूल जाने के लिए कहा था। इसके बाद वह घर से बाहर चला गया। जब काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास के मोहल्ले और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की। बच्चे का पता नहीं चलने पर परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए कैंट थाने में शिकायत दी थी। फिलहाल मामले में आरोपी की पहचान और पुलिस की कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक जानकारी स्पष्ट नहीं है। बच्चे के बयान के आधार पर घटना की परिस्थितियों और आरोपी की भूमिका की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें