फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: हाईवेयर की दुकान पर जीएसटी का छापा, रात में दुकान सील कर सुबह शुरू की जांच

Sat, 10 Jun 2023 10:22 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मध्य प्रदेश के दमोह में निर्माण हार्डवेयर पर शुक्रवार रात को सतना और जबलपुर से आई जीएसटी टीमों ने छापा मारा। रात में दुकान सील की गई और फिर सुबह जांच शुरू की गई। 
 
विज्ञापन
दमोह में जीएसटी का छापा मारा गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह शहर के निर्माण हार्डवेयर पर शुक्रवार रात सतना और जबलपुर से आई जीएसटी टीमों ने छापा मारा और कार्रवाई की। काफी देर तक दस्तावेजों की जांच करने के बाद रात में गोदाम को सील कर दिया गया। शनिवार सुबह फिर से जांच शुरू की गई। टैक्स से संबंधित हेराफेरी की शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। तीन टीमों में करीब आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


सतना जीएसटी के असिस्टेंट कमिशनर विवेक दुबे ने बताया कि कमिश्नर लोकेश जाटव के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है। दमोह में निर्माण हार्डवेयर एजेंसी की टैक्स चोरी संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। इसके चलते जबलपुर और सतना से जीएसटी की तीन टीमें दमोह पहुंची। स्टॉक की जानकारी ली गई। जीएसटी में जो स्टॉक बताया गया, उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। गोदाम में पूरा माल फैला है। इस वजह से स्टॉक की जानकारी नहीं मिल सकेगी।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें