फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Global Investor Summit: ग्रीनको ग्रुप करेगा नीमच में 10 हजार करोड़ का निवेश, लगाएगा पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट

Tue, 10 Jan 2023 11:42 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

सार

ग्रीनको ग्रुप नीमच में गांधीसागर के पास 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहा है। इससे चार हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीनको ग्रुप नीमच जिले में गांधी सागर के पास 11 GWh की दैनिक भंडारण क्षमता और 10,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ एक पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट (PSP) स्थापित करेगा। कम मांग वाले घंटों के दौरान पीएसपी परियोजना में संग्रहीत नवीकरणीय बिजली को बाद में मांग पर उत्पादन कर राज्य की बढ़ती बिजली की मांग को पूरा करने में मदद करेगा। इससे लागत में बचत होगी। 

विज्ञापन


पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट परियोजना मध्य प्रदेश को अपने वैधानिक नवीकरणीय ऊर्जा दायित्व और हाल ही में अधिसूचित ऊर्जा भंडारण दायित्व लक्ष्यों को पूरा करने में भी सक्षम बनाएगी। इस परियोजना से 4,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। ग्रीनको ग्रुप मध्य प्रदेश के पांच जिलों में 500 मेगावाट से अधिक पवन और सौर क्षमता का संचालन कर रहा है। यह प्रस्तावित पीएसपी दिसंबर 2024 तक शुरू होने की उम्मीद है।

ग्रीनको ग्रुप के सीईओ और एमडी अनिल चालमालासेट्टी का कहना है कि, “हम अक्षय ऊर्जा के साधनों का इस्तेमाल कर बिजली बनाने और ऑन डिमांड एनर्जी को डिजिटाइज करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इससे हम कार्बन-फ्री पॉवर और ग्रीन इकोनॉमी में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर  मिले समर्थन और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सहयोग से यह प्रोजेक्ट आगे बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश की अनुकूल स्थिति और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के साथ इन संसाधनों से हमें कॉस्ट-इफेक्टिव और समयबद्ध तरीके से बनाने में मदद मिलेगी।”
विज्ञापन


डीकार्बोनाइजेशन सॉल्युशन देती है कंपनी 
ग्रीनको ग्रुप अक्षय ऊर्जा के भंडारण और डीकार्बोनेशन सॉल्युशन देने वाली अग्रणी कंपनी है। ग्रीनको के पास विंड, सोलर और हाइड्रो पॉवर की कुल मिलाकर 10 गेगावॉट की परियोजनाएं हैं। ग्रीनको ने पिछले दस साल में 5 बिलियन डॉलर से अधिक ग्लोबल ग्रीन बॉन्ड जुटाए हैं। आज भारत के उत्पादन में 18 बिलियन यूनिट्स का उत्पादन यह ग्रुप करता है। ग्रीनको एनर्जी क्लाउड स्टोरेज प्लेटफॉर्म बना रहा है, जो 50 गेगावॉट क्षमता का इंटेलिजेंट कॉस्ट इफेक्टिव सिस्टम होगा। इसे 2025 तक शुरू कर दिया जाएगा। 2027 तक इसे 100 गेगावॉट क्षमता तक विकसित करने की योजना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें