फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मप्र प्रेस क्लब के मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ राज्यपाल आनंदीबेन ने किया

Mon, 26 Nov 2018 12:57 PM IST
भाषा, भोपाल
विज्ञापन
आनंदीबेन पटेल - फोटो : SELF
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में निष्पक्ष और निर्भीक मतदान को बढ़ावा देने और मतदाताओं को जागरूक करने के मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के अभियान के तहत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने यहां राजभवन में एक पोस्टर को लोकार्पित किया। प्रदेश में 28 नवंबर को अधिकतम मताधिकार के लिए प्रेरणा देने और जागरूकता लाने के इस अभियान की राज्यपाल ने प्रशंसा की और क्लब की गतिविधियों को सराहा।

विज्ञापन


लोकार्पण अवसर पर मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के साथ विशेष सहयोगी एल एन सी टी यूनिवर्सिटी के कुलपति एन .के. थापक, जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी के डीन डॉ .निलेश खरे और भारतीय जीवन बीमा निगम के मध्य क्षेत्र के महाप्रबंधक बी एल दास उपस्थित थे। मध्य प्रदेश प्रेस क्लब पूरे राज्य में वोट प्रतिशत को बढ़ाने के लिए होर्डिंग, बैनर, पोस्टर और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनजागरण कर रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें