फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश : सिरफिरा करता था एकतरफा प्यार, युवती ने किया इनकार तो गोली मारकर की हत्या, फिर पुलिस ने किया यह काम

Fri, 03 Sep 2021 03:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मध्यप्रदेश के सागर से हैरान करने वाली खबर आई है। एक युवक ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। वह युवती से एकतरफा प्यार करता था, युवती ने उससे मिलने से इनकार किया तो उसने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने आरोपी को सबक सिखा दिया। 
 
विज्ञापन
सागर में इस तरह गिराया गया युवती की हत्या के आरोपी का मकान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं प्यार व नशा सिर चढ़कर बोलता है। ऐसा ही हैरान करने वाला एक मामला मध्यप्रदेश के सागर शहर में सामने आया है। एक सिरफिरे युवक ने एक युवती को बीच रास्ते में रोका और गोली मारकर हत्या कर दी। सिरफिरा युवती से एकतरफा प्यार करता था। उसने युवती से मेल मुलाकात का प्रयास किया, जब युवती ने इनकार कर दिया था गुस्से में आकर उसने युवती को मार डाला। हत्या के मात्र एक घंटे बाद पुलिस प्रशासन ने आरोपी युवक के मकान का जमींदोज कर डाला। 

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर सागर के शास्त्री वार्ड स्थित पगारा रोड पर आरोपी रोहित राजपूत ने मोहल्ले में ही रहने वाली युवती पूनम केसरवानी को दिनदहाड़े रास्ते में रोका और कहासुनी के बाद गोली मार दी। युवती की मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोपी पिस्टल छोड़कर फरार हो गया था। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर आईजी अनिल शर्मा, एसपी अतुल सिंह सहित तमाम अधिकारी पहुंचे थे। 

चार माह पहले भी किया था हमला, आरोपी को किया गया था गिरफ्तार
चार महीने पहले भी आरोपी रोहित राजपूत ने युवती के घर में घुसकर उस पर हमला किया था।  तब युवती की शिकायत पर मोती नगर पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। कुछ दिनों पूर्व  ही वह जमानत पर रिहा हुआ था। इसके बाद उसने युवती को जान से मार डाला। 
विज्ञापन


युवती की दिनदहाड़े हत्या के बाद पुलिस महकमे ने आनन फानन कार्रवाई करते हुए आरोपी के मकान को जेसीबी मशीनों से जमींदोज कर दिया। ताकि शहर के असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ पैदा हो सके। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें