फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबरू बचाने के लिए रेलवे ट्रैक पर दौड़ी युवती के दोनों पैर कटे

Thu, 20 Oct 2016 08:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के होशंगाबाद की एक 23 वर्षीय युवती को अपनी आबरू की कीमत अपने दोनों पैरों को गंवाकर चुकानी पड़ी। दिल दहला देने वाली वारदात बिहार के पटना में घटी। युवती के घरवालों के मुताबिक पिछले दो अक्टूबर को वह पिता के डांटने पर घर से भाग गई थी। अगले दिन पटना स्टेशन पर कुछ बदमाशों ने उसे अपने नापाक मंसूबों का शिकार बनाना चाहा। युवती उनसे बचने के लिए पटरियों के बीच भाग रही थी, तभी ट्रेन की चपेट में आकर उसके दोनों पैर कट गए। घरवालों के मुताबिक हादसे के बाद युवती घंटों बेहोशी हालत में ट्रैक पर पड़ी रही।
विज्ञापन


खबर लगते ही जीआरपी ने युवती को अस्पताल पहुंचाया। उधर, युवती के घरवालों को जैसे ही पता चला तो उसे वापस होशंगाबाद ले गए। लेकिन वहां अस्पताल में उचित इलाज न मिलने के कारण उसे भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घरवालों की मानें तो पुलिस मामले को बदलने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवती दरअसल कुर्ला एक्सप्रेस की महिला बोगी में चढ़ने की कोशिश कर रही थी। बोगी भरी हुई थी, इसलिए पैर फिसलने से युवती इस हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम शिवराज से युवती की मदद के लिए गुहार

- फोटो : file photo
घरवालों का यह भी आरोप है कि हादसे के बाद जब तक युवती पटना के पीएमसीएच अस्पताल में रही, उसके इलाज में कोताही बरती गई, जिससे उसके शरीर में इन्फेक्शन हो गया। उधर भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भी डॉक्टरों का बर्ताव सही नहीं है। 

घरवालों ने बताया कि उनकी बेटी ने मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान को चिट्टी लिखकर मदद मांगी है। युवती ने सीएम को लिखे पत्र में कहा है कि वह अपना सब कुछ गंवा चुकी है, मां-बाप को रो-रोकर बुरा हाल है। अगर सीएम साहब मदद करेंगे तो वह फिर से अपने पैरों पर खड़ी होना चाहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें