जेल से छूटते ही रची साजिश
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने जेल से छूटते के बाद ही लड़की की हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए उसने चाइना चाकू को ऑनलाइन मंगाया था। उसने तीन-चार दिन लड़की के घर की रेकी भी की थी। सोमवार दोपहर को लड़की के माता-पिता जब घर पर नहीं थे तो वह मौका पाकर उसके घर में घुस गया और उसपर हमला कर दिया।
सोती बच्ची को उठाकर ले गया दरिंदा
इंदौर के पास स्थित महू में रविवार को एक पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने मां-बाप के साथ एक मंदिर के बाहर सोई हुई थी। तभी एक दरिंदा उस मासूम को चुपके से उठाकर ले गया। दरिंदे ने 200 मीटर दूर स्थित खंडहर में ले जाकर मासूम के साथ ज्यादती की और गला दबाकर हत्या कर दी। बच्ची के माता-पिता मजदूरी करते हैं।
लड़की के पिता ने बताया कि रविवार शाम को खेलने के बाद बच्ची करीब 7:30 बजे सो गई। उसे खाना खिलाने के लिए उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठी। रात करीब 11 बजे बच्ची की मां और मैं दोनों सो गए। सुबह नींद खुली तो बच्ची गायब थी। महू पुलिस थाना प्रभारी अभय नेमा ने बताया कि बच्ची का कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया।
अपहरण के वक्त वह अपने माता-पिता के साथ महू रेलवे स्टेशन के पास एक पुल के नीचे सो रही थीं। उन्होंने कहा कि आरोपी उसे वहां से उठाकर करीब 200 मीटर दूरी पर सुनसान जगह पर ले गये और उससे वहां बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी। इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।