फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: महाशिवरात्रि का जुलूस रोके जाने पर भड़के गिरिराज, कहा- हम चाहते तो कोई भी जिन्ना का वंशज नहीं बचता

Fri, 03 Mar 2023 09:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

केंद्रीय मंत्री ने चांद में अपने भाषण में कहा कि हमने कभी नहीं कहा कि तुम्हारा ताजिया जा रहा है, हमारे मंदिर में आरती हो रही है। लेकिन मेरे सब्र की परीक्षा मत लो। अगर हम यहां नहीं कर सकते तो कहां करेंगे? यह सवाल मैं आपसे पूछना चाहता हूं।
विज्ञापन
चांद में भाषण के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार को मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा के चांद इलाके में पहुंचे। यहां एक सभा को संबोधित करते हुए पिछले दिनों लाल गांव में महाशिवरात्रि के जुलूस को रोके जाने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि महाशिवरात्रि का जुलूस लाल गांव में नहीं निकलेगा तो क्या पाकिस्तान के किसी गांव में निकलेगा।

विज्ञापन


'सर तन से जुदा के नारे लगाने वाले नहीं बचेंगे'
उन्होंने अपने भाषण में आगे कहा कि हमने कभी नहीं कहा कि तुम्हारा ताजिया जा रहा है, हमारे मंदिर में आरती हो रही है। लेकिन मेरे सब्र की परीक्षा मत लो। अगर हम यहां नहीं कर सकते तो कहां करेंगे? यह सवाल मैं आपसे पूछना चाहता हूं। अगर हम चाहे तो कोई भी जिन्ना का वंशज नहीं बचेगा, सर तन से जुदा के नारे लगाने वाले नहीं बचेंगे। उन्होंने कहा कि आप हमारे जुलूस पर पत्थर बरसाते हो, गोलियां बरसाते हो, अब बहुत सह लिया लेकिन अब नहीं सहेंगे।

महाशिवरात्रि का जुलूस रोकने पर हुआ था बवाल
गिरिराज सिंह ने चांद में यह बयान दिया है। इसी तहसील के लाल गांव में महाशिवरात्रि पर्व के दिन शिवरात्रि की रैली रोक दी गई थी। उसके बाद काफी बवाल हुआ था। ऐसे में आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने यह बड़ा बयान देकर इस मामले में कहा है कि यह सब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें