फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फक्र होगा आपको ट्रेन ड्राइवर का ये कारनामा जानकर, पढ़ें

Mon, 28 Sep 2015 02:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्वालियर से सबलगढ़ के नैरो गेज लाइन पर एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुन कर आप दातों तले उंगली दबा लेंगे। ट्रेन के ड्राइवर और उस पर तैनात गार्ड ने मानवता की ऐसी मिसाल पेश की है जो शायद आज तक कभी नहीं हुई।
विज्ञापन


शनिवार शाम को ट्रेन ग्वालियर से सबलगढ़ की ओर जा रही थी, उसी दौरान बनमौर स्टेशन के पास मुरैना का रहने वाला 22 वर्षीय सुभाष ट्रेन से गिर पड़ा।

हालांकि उसके बाद यात्रियों ने ट्रेन का एलार्म बजाया लेकिन डीजल इंजन की आवाज में एलार्म की आवाज दब गई और ड्राइवर केवल कुछ हलचल ही सुन पाया।
विज्ञापन

मिली शाबाशी

ड्राइवर ने इस घटना के बारे में केवल स्टेशन के किसी अधिकारी को बताना ही उचित नहीं समझा बल्कि ट्रेन परिचालन के रुल बुक को दरकिनार करते हुए ट्रेन को 3 किलो मीटर पीछे ले गया जहां सुभाष गिरा हुआ था।

ड्राइवर एमएल पासवान ने बताया कि सुभाष को जौरा हेल्थ सेंटर में भर्ती करा दिया गया और उसकी हालत है फिलहाल स्थिर है। ट्रेन के गार्ड टीवी शर्मा ने बताया कि उन्हें शिवपुर से इस बात की जानकारी मिली को 52173 ग्वालियर सबलगढ़ ट्रेन जो 3.20 पर चली है, उसमें भीड़ बहुत ज्यादा है यहां तक कि लोग छत पर भी चढ़े हुए हैं।

सुभाष, जो कि गेट पर लटका हुआ था वो बनमौर और अंबकेश्वर स्टेशन के बीच गिर गया। हमने फैसला किया कि हम सुभाष की मदद करेंगे। जिसके बाद हम 3 किलोमीटर पीछे गए और उसे उठाकर गार्ड कोच में बैठाया।

उसे फर्स्ट एड देने के बाद ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह बात जब ट्रांसपोर्टेशन इंस्पेक्‍टर जीआर मीणा के संज्ञान में आई तो उन्होंने ड्राइवर और गार्ड के इस कदम की सराहना की और कहा कि यह रेलवे की ड्यूटी का एक भाग है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें