छतरपुर शहर में फायरिंग का यह CCTV फुटेज वायरल हो गया है।
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के छतरपुर में दो गुटों में गैंगवार हो गई। कुंजरेहटी इलाके में चार टू-व्हीलर पर सवार नौ बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस घटना के CCTV फुटेज सामने आए हैं। यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। गोलीबारी में 17 वर्षीय समर निजामी घायल हुआ है।
यह घटना रविवार की है। कोतवाली थाना क्षेत्र के कुंजरेहटी इलाके में शाम करीब 5 बजे चार गाड़ियों पर सवार नौ लोग इलाके में पहुंचे। उन्होंने दूसरे गुट के घरों पर फायरिंग की। इस दौरान छत से गमले फेंके जाने की भी तस्वीरें सामने आई हैं। इस घटना का CCTV फुटेज पुलिस के हाथ लगा है। उसके आधार पर पुलिस ने मोनू खान, सोनू स्टोव, भैया काटर, परवेज खान, बॉबी महाजन और अंशुल साहू के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।