फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 वहशियों ने महिला से श्मशान में किया गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के तीन इमली इलाके से गैंगरेप का एक मामला सामने आया है। इसमें 7 लोगों ने एक महिला से गैंगरेप किया। आरोपियों में अगवा करने वाले व्यक्ति के दो भतीजे भी शामिल हैं।
विज्ञापन


7 आरोपियों में से 5 लोग महिला के पड़ोस में रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने डॉक्टर को बताया कि उसके साथ 7 लोगों ने दुष्कर्म किया है। डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद भवरकुआं पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया।

आरोपियों पर गैंगरेप और अप्राकृतिक कृत्य का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

ऑटो में किया अगवा

खबर के अनुसार पीड़िता खाना बनाने का काम करती है। गुरुवार को वह महू में एक कार्यक्रम में खाना बनाने के बाद अपने घर लौट रही थी। इस दौरान तीन इमली चौराहे के पास आरोपियों ने उसे ऑटो में अगवा कर लिया और श्मशान में ले गए।

यहां उन्होंने पहले शराब पिलाई, फिर सभी ने दुष्कृत्य किया। महिला ने अप्राकृतिक कृत्य का आरोप भी लगाया है। महिला ने बताया आरोपी जब उसे श्मशान लेकर पहुंचे तो वहां एक बुजुर्ग मौजूद थे। आरोपियों ने उन्हें डरा-धमकाकर भगा दिया।

पूरे मामले से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला के पति की 7 साल पहले घर के सामने हत्या हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें