फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: पकड़ा गया ट्रक लुटेरों का गिरोह

Wed, 21 May 2014 02:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौर पुलिस ने ट्रक लूटने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह इंदौर और देवास हाइवे के बीच ट्रक लूटता था।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक पुलिस ने सोमवार को बंगाली कॉलोनी के रहने वाले 35 साल के इमरान खान, खरजाना के रहने वाले 22 साल के उस्मान अंसारी और सरफराज़ खान को गिरफ्तार किया है।

डीआईजी राकेश गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार किये गए तीनों बदमाशों ने छह से सात लूट की वारदात स्वीकार की हैं।

15 मई को कनाडिया बाईपास पर भी इन्होंने लूट की एक वारदात को अंजाम दिया था। ये ट्रक धार जा रहा था जिसे ग्वालियर का ड्राइवर धर्मेंद्र चला रहा था। इन तीनों से उससे 12,000 कैश और सेलफोन भी उससे लूट लिया था।
विज्ञापन


धर्मेंद्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उससे मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने इस गिरोह को ढूंढना शुरू किया और धर दबोचा।

डीआईजी ने बताया कि,"इन लोगों ने प्राथमिक पूछताछ में बताया है कि ये लोग उन ट्रकों को निशाना बनाते थे जो एमपी के बाहर के होते थे। दिसंबर 2013 से मई 2014 के बीच इन लोगों ने सात लूट की वारदातें स्वीकार की हैं।"
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें