फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में एक और नौकरशाह के घर छापेमारी

Wed, 21 May 2014 11:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में अरबपति नौकरशाहों, कर्मचारियों के मिलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है।
विज्ञापन


लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को राज्य के संयुक्त निदेशक, इंडस्ट्री आरसी कुरील के आधिकारिक आवास और अन्य परिसरों पर छापा मारा।

दो शहरों में की गई कार्रवाई के दौरान आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक करोड़ों की अचल संपत्ति का पता चला है।

एक सूचना के आधार पर लोकायुक्त अधिकारियों की टीम ने भोपाल के अन्ना नगर स्थित कुरील के आधिकारिक आवास और जबलपुर स्थित निजी आवास पर छापा मारा।

लोकायुक्त के डीएसपी एसपी चौहान ने बताया कि छापेमारी में सात आवासों, तीन फार्म हाउसों, दो दुकानों समेत अचल संपत्ति से जुड़े कई दस्तावेज मिले हैं।

सात आवासों में से दो मिनाल रेजीडेंसी में हैं जबकि तीन फार्म हाउस में से एक भोपाल के बैरागढ़ में है। इस सभी संपत्तियों की कीमत अभी आंकी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें