फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur: भारतमाला परियोजना लेकर आएगी बुरहानपुर में फोरलेन की सौगात, 784.35 करोड़ से बनेगा हाईवे

Sat, 24 Dec 2022 04:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

सार

खंडवा बुरहानपुर लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि बुरहानपुर जिले से बनने वाले इस नेशनल हाईवे से जिले की तरक्की के साथ ही केला और कपड़ा उद्योग को गति मिलेगी।
विज्ञापन
बुरहानपुर में बनने वाले हाईवे की जानकारी देते पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में 784 करोड़ रुपये से फोरलेन नेशनल हाईवे की सौगात मिलने जा रही है। ये सौगात केंद्र सरकार की भारतमाला परियोजना के तहत मिलने जा रही है। केंद्र सरकार बुरहानपुर जिले से गुजरने वाले इंदौर-इच्छापुर हाईवे को महाराष्ट्र से जोड़ते हुए नेशनल हाईवे तैयार कर रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि इस हाईवे की मांग खंडवा बुरहानपुर लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की थी। गडकरी ने बुरहानपुर जिले से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे NH 753L इच्छापुर बाईपास से मुक्ताईनगर खंड मार्ग के चार लेन के निर्माण को भारतमाला परियोजना के तहत HAM पर 784.35 करोड़ रुपये के लागत के साथ स्वीकृत करने घोषणा की है। शनिवार को सांसद पाटिल बुरहानपुर पहुंचे तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सांसद ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा देशभर में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है जिससे देशवासियों को आवागमन में आसानी होगी। साथ ही बुरहानपुर जिले से बनने वाले इस नेशनल हाईवे से जिले की तरक्की के साथ ही केला और कपड़ा उद्योग को गति मिलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें