फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: मातम में बदली खुशियों की खुदाई, मिट्टी की खदान धंसने से दब गए चार लोग, एक की मौत, तीन घायल

Sun, 31 Oct 2021 10:28 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

सुरेश पिता शंकर (35) इसमें दब गया और उसकी मौत हो गई। राधा पति सुरेश (30) भूरीबाई पति मोहन (40) व  हीराबाई (30) गंभीर रूप से जख्मी हुईं। घायलों को बागली व उदयनगर के सरकारी अस्पताल में ले गए। प्राथमिक  उपचार के बाद देवास रैफर किया। 
विज्ञापन
ग्राम आगरा पानकुआं मुख्य मार्ग पर पीली मिट्टी की खदान धंसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई व तीन घायल हो गए। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली का उजास एक परिवार के लिए  अंधेरे का सबब बन गया। जिस घर को दीवाली पर सजाने के लिए मिट्टी खोदने गए थे उसी घर में उनके शव रखे हुए थे। त्योहार की खुशियों की जगह पसरा हुआ था मौत का मातम। 

विज्ञापन


घटना मध्यप्रदेश के देवास जिले की है। यहां बागली अनुभाग के ग्राम आगरा पानकुआं मुख्य मार्ग पर पीली मिट्टी की खदान धंसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई व तीन घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार दीवाली पर घरों की लिपाई-छबाई करने के लिए ये लोग मिट्टी खोदने गए थे। मिट्टी खोदने के लिए खदान के अंदर उतरे और खुदाई करने लगे। इसी दौरान खदान का ऊपर का हिस्सा उनके ऊपर गिर गया और खदान धंस गई। सुरेश पिता शंकर (35) इसमें दब गया और उसकी मौत हो गई। राधा पति सुरेश (30) भूरीबाई पति मोहन (40) व  हीराबाई (30) गंभीर रूप से जख्मी हुईं। घायलों को बागली व उदयनगर के सरकारी अस्पताल में ले गए। प्राथमिक  उपचार के बाद देवास रैफर किया। 

ग्रामीणों ने ही निकाला बाहर, देर से पहुंची डायल 100
घटना के बाद ग्रामीणों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें घटना के एक घंटे बाद भी डायल १०० के नहीं पहुंचने की बात कही गई और लोग नाराज हुए।  मिट्टी में धंसे लोगों को ग्रामीणों ने ही मशक्कत कर बाहर निकाला। ग्रामीणों का कहना था कि यदि समय रहते मिट्टी में धंसे सुरेश को बाहर निकाल लिया जाता तो उसकी जान बन जाती। इधर प्रशासन ने मृतक के परिजन को चार लाख व घायलों को पचास पचास हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की बात कही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें