फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश : सिंगरौली जिले के पास मिनी ट्रक पलटने से चार लोगों की मौत और 15 लोग घायल

Sat, 07 Nov 2020 01:43 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। सिंगरौली जिले के पास एक गांव में ट्रक पलटने से चार लोगों की मौत हो गई है और 15 लोग घायल हो गए हैं। सिंगरौली जिले की पुलिस ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। 

विज्ञापन



सिंगरौली जिले के पुलिस हेडक्वार्टर से 60 किलोमीटर दूर भलैया टोला गांव में रात दो बजे ये हादसा हुआ। पुलिस स्टेशन इंचार्ज शंखधर द्विवेदी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये दुर्घटना तब हुई जब, मिनी ट्रक में बैठे लोग अपने गांव वापस लौट रहे थे। ये लोग पास की जगह पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे और वहां से वापसी कर अपने गांव लौट रहे थे।

द्विवेदी ने बताया कि ट्रक के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद ट्रक पलट गया और यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। घायलों में से दस की हालत बेहद गंभीर है और इनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट राजीव रंजन मीना, एसपी विरेंद्र कुमार सिंह और देवसार विधायक सुभाष रामचरित वर्मा ने अस्पताल और हादसे के स्थान का दौरा किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें