फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: आतंकियों से मिले पेट्रोल बम बनाने के वीडियो, कोलकाता से हो रही थी फंडिंग, दो और हिरासत में

Wed, 16 Mar 2022 04:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में पकड़ाए आतंकियों से पूछताछ में नए-नए खुलासे हो रहे है। आतंकियों को कोलकाता से फंडिंग हो रही थी। एटीएस की टीम उनको पैसा भेजने वालों की तलाश में पश्चिम बंगाल गई है।
विज्ञापन
prison jail new - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में पकड़ाए आतंकियों से पूछताछ में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। आतंकियों को कोलकाता से फंडिंग हो रही थी। एटीएस की टीम उनको पैसा भेजने वालों की तलाश में अब पश्चिम बंगाल गई है। वहीं, पुलिस स्थानीय दो लोग को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को बताया कि पुलिस मामले की तह तक पहुंच रही है। पूछताछ में आतंकियों के तार पश्चिम बंगाल के कोलकाता से निकले हैं। जहां से उनको फंडिंग हो रही थी। गृहमंत्री ने कहा कि हमारी पुलिस पार्टी आज ही कोलकाता रवाना हो रही है। वहां जाकर फंडिंग करने वालों समेत पूरे नेटवर्क का पता लगाएगी। गृहमंत्री ने कहा कि आतंकियों के पास से पेट्रोल बम बनाने के वीडियो भी मिले हैं। वहीं, स्थानीय दो लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। ये लोग आतंकियों को सहायता और फंडिंग करते थे।   
 
विज्ञापन


जेहाद की जड़ें मजबूत करने आए थे  
जमात ए मुजाहिदीन के आंतकी जेहाद की जड़ें मजबूत करने आए थे। यहां पर यह जेहादी साहित्य बांट रहे थे। इन्होंने कई शहरों में साहित्य बांटा। यह बात भी सामने आ रही है कि जब इन्होंने भोपाल की मस्जिदों में साहित्य बांटने की कोशिश की तो मौलवियों ने भगा दिया।
 
केन्द्र ने लगाया है प्रतिबंध 
बता दें भोपाल के ऐशबाब इलाके से पकड़े गए प्रतिबंधित संगठन जमात उल मुजाहिद्दीन बांग्लोदश (जेएमबी) के चार आतंकी पकड़े गए हैं। चारों आतंकवादियों को पुलिस ने कोर्ट के सामने पेश किया, जहां से उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। केंद्र सरकार ने जमात उल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश संगठन पर 2019 में पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाया था। जेएमबी ने पश्चिम बंगाल के वर्धमान में ब्लास्ट किया था, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 2018 में बोधगया में भी ब्लास्ट किया था। प्रतिबंध के बाद जेएमबी देश में अलग-अलग जगह स्लीपर सेल चला रहा है।
विज्ञापन

 
इन आरोपियों को पकड़ा 
एटीएस ने 32 वर्षीय फजहर अली उर्फ मेहमूद पिता अशरफ इस्लाम, 24 वर्षीय मोहम्मद अकील उर्फ अहमद पिता नूर अहमद शेख, 28 वर्षीय जहूरउद्दीन उर्फ इब्राहिम उर्फ मिलान पठान उर्फ जौहर अली पिता शाहिद पठान और फजहर जैनुल आबदीन उर्फ अकरम अल अहसन उर्फ हुसैन पिता अब्दुल रहमान को पकड़ा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें