फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: पूर्व विधायक अजय सिंह ने सीएम चौहान पर साधा निशाना, कहा- चुनाव आते ही खोल दिया घोषणाओं का पिटारा

Tue, 09 May 2023 07:45 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि अपने कार्यकाल मे सीएम ने ऐसे ही करीब दस हजार वादे किए हैं, जिन्हें आज तक पूरा नहीं किया जा सका। लाडली बहना योजना के जरिए वे बहनों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। योजना में 23 से 60 वर्ष तक की महिलाओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक अजय सिंह। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अठारह वर्ष तक प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को न तो बहनों की चिंता हुई और ना ही किसान, युवा, व्यापारी और आम जनता की याद आई। अब कुर्सी हिलते देख उन्होंने फिर से घोषणाओं का पिटारा खोल दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक अजय सिंह ने पिछले दिनों होटल बांधगवढ़ मे आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा था। 

बहुत सारे नियम थोप दिए हैं

विज्ञापन

पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि अपने कार्यकाल मे सीएम ने ऐसे ही करीब दस हजार वादे किए हैं, जिन्हें आज तक पूरा नहीं किया जा सका। लाडली बहना योजना के जरिए वे बहनों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। योजना में 23 से 60 वर्ष तक की महिलाओं को शामिल किया गया है। ऊपर से बहुत सारे नियम थोप दिए गए हैं, जिससे कई बहनें योजना से बाहर हो जाएंगी। सिंह ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा घोषित नारी सम्मान योजना हर आयु वर्ग की महिलाओं के लिए है, जिसका पंजीयन आज से शुरू किया गया है। कार्यकर्ता जिले भर में घर-घर जाकर बहनों के फार्म भरवाएंगे।

हर साल 25 हजार की बचत
कांग्रेस के जिला संगठन प्रभारी जगदीश सैनी ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता के अलावा 500 रुपए में रसोई गैस का सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इस तरह भारी मंहगाई से जूझ रही बहनों को हर साल 25 हजार रुपए की बचत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें