फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: कुसम महदेले की भाजपा से नाराजगी, कहा- भूमाफिया का विरोध करने पर प्रदेश कार्यकारिणी से हटाया गया

Sun, 28 Nov 2021 10:57 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भाजपा की वरिष्ठ नेता कुसुम महदेले ने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के फैसलों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि मुझे भूमाफिया के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से प्रदेश कार्यकारिणी से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता कुसुम महदेले का पार्टी नेतृत्व के खिलाफ गुस्सा कम नहीं हो रहा है। रविवार को उन्होंने एक ट्वीट करके पार्टी नेतृत्व के फैसलों पर सवाल खड़े किए। 

विज्ञापन


महदेले ने एक ट्वीट में लिखा कि पन्ना के एक नामचीन भूमाफिया का विरोध करने पर मुझे अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्यता गंवानी पड़ी। अफसोस! भाजपा में 50 साल निष्ठापूर्वक कार्य करने का यह पुरस्कार है।

इससे पहले एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं तो भिंड मुरैना के लेकिन सांसद पन्ना खजुराहो से हैं और पिछड़े भी नहीं हैं। जिन्हें कहीं से कोई गुंजाइश नहीं होती है वह पन्ना चले आते हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महदेले की पार्टी नेतृत्व से नाराजगी राज्य में हुए पिछले विधानसभा चुनाव से ही चल रही है। पार्टी ने चुनाव के दौरान उनकी अधिक उम्र का हवाला देते हुए उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें