फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दत्तक बेटी का इलाज न मिलने से निधन

Thu, 18 Jul 2019 08:03 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दत्तक पुत्री भारती का गुरुवार को बीमारी के कारण निधन हो गया। पिछले साल एक मई को भारती की शादी हुई थी। जानकारी मिलते ही शिवराज सिंह की पत्नी साधना और बेटा कार्तिकेय विदिशा पहुंचे। हालांकि, खुल शिवराज वहां नहीं पहुंच पाए क्योंकि वह सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में भाग लेने रायपुर गए हुए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भारती की तबीयत दिन में बिगड़ी था। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल गए, लेकिन समय पर इलाज न मिलने के चलते भारती की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि भारती की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी लेकिन डॉक्टर न होने के चलते सही इलाज नहीं मिल पा रहा था। काफी देर के बाद जब डॉक्टर आए तो इलाज शुरू हुआ। परीक्षण के बाद भारती को मृत घोषित कर दिया गया।

बता दें कि विदिशा के मुखर्जी नगर में शिवराज सिंह चौहान का सेवा आश्रम है। यहां पिछले दो दशकों से वह सात बेटियों और जो बेटों का हर तरह से ख्याल रखते हैं। भारती की शादी विदिशा के किसान परिवार के रवींद्र मालवीय से हुआ था। शिवराज सिंह और उनकी पत्नी साधना ने ही भारती का कन्यादान भी किया था। बता दें कि करीब दो महीने पहले ही चौहान के पिता प्रेम सिंह चौहान का भी निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें