फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री महाकालेश्वर मंदिर के महानिर्वाणी अखाड़े के पूर्व महंत प्रकाश पुरी महाराज का निधन      

Fri, 10 Apr 2020 01:31 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
विज्ञापन
प्रकाश पुरी महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के पूर्व महंत प्रकाश पुरी महाराज का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने सुबह 3:30 बजे के करीब अंतिम सांस ली।

विज्ञापन


महंत प्रकाश पुरी महाराज करीब 40 वर्षों श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े में महंत के रूप में पदस्थ रहे, हाल ही में वे हरियाणा के कलावड़ स्थित मठ में गए थे और वहीं पर विश्राम कर रहे थे। प्रकाश पूरी महाराज को वर्ष 1980 में गीता भारती जी की उपस्थिति में उज्जैन स्थित श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े का महंत नियुक्त कर महंत की गद्दी पर बैठाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें