फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: वनकर्मियों की गलती का नतीजा, बंदर को पकड़ने गए ग्रामीण पर किया हमला, केला खाते ही झपट पड़ा

Tue, 20 Sep 2022 09:58 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में बंदर को पकड़ने गए एक ग्रामीण पर बंदर ने हमला कर दिया, हादसे में ग्रामीण को गंभीर चोटें आई हैं, उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
बंदर ने ग्रामीण पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में वनकर्मियों की गलती का नजीता एक ग्रामीण को भुगतना पड़ा। बंदर को पकड़ने वनकर्मियों ने एक ग्रामीण को केला लेकर भेजा था, लेकिन बंदर ने केला खाते ही ग्रामीण पर हमला कर दिया। बंदर के हमले में ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गया है।
विज्ञापन


दरअसल दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के खैरी गांव में ग्रामीण बंदरों के उत्पात से परेशान हैं। हाल ही में वनविभाग के कर्मी बंदर को पकड़ने के लिए पिंजरा लेकर गांव में पहुंचे थे। इस दौरान वनकर्मियों ने एक ग्रामीण को केला लेकर बंदर को पकड़ने भेजा, क्योंकि बंदर ग्रामीण भगवत कुशवाहा (25) को पहचानता था, लेकिन बंदर ने केले खाने के बाद ग्रामीण पर हमला कर दिया, जिससे ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गया, आनन-फानन में ग्रामीण को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वनकर्मी दिनेश नेमा ने बताया कि वह बंदर पकड़ने खैरी गांव गए थे, लेकिन बंदर नहीं पकड़ पाए। बंदर को पकड़ने के दौरान बंदर ने भगवत पर हमला कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें