फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उमरिया में बाघिन को मारने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार आरोपियों को तलाश रही वन विभाग की टीम

Mon, 06 Feb 2023 08:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश

सार

वन मंडल उमरिया के वन परिक्षेत्र घुनघुटी बलवई बीट के राजस्व एरिया में हुए बाघिन के शिकार के मामले में वन विभाग ने डॉग स्क्वाड की मदद से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से उसके हथियार भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम के साथ बाघिन का हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में वन विभाग की टीम ने डॉग स्क्वाड की मदद से सोमवार को एक बाखिन को मारने के आरोपी को पकड़ लिया है। हाल ही में एक बाघिन का शिकार हुआ था। उसके कातिल को ढूंढ़ने में वन विभाग की टीम लगातार अपनी कोशिश कर रही थी। राज्य के टाइगर रिजर्व क्षेत्रों में वन्यजीवों का शिकार करना पूर्णता मना है। लेकिन फिर भी लोग अब भी वन्यजीवों का शिकार कर रहे हैं।

विज्ञापन


पूरा मामला वन मंडल उमरिया के वन परिक्षेत्र घुनघुटी बलवई बीट के राजस्व एरिया का है। जहां हुए बाघिन के शिकार के मामले में वन विभाग ने डॉग स्क्वाड की मदद से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और तीन आरोपी फरार हैं। आरोपी के पास से तार, खूंटी और बांस जब्त किए गए हैं।

घुनघुटी परिक्षेत्र के हुए बाघिन के शिकार में आरोपी हरि सिंह को विभाग ने गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसके बाद तीन फरार आरोपियों को विभाग के अधिकारी कर्मचारी पकड़ने में जुटे हुए हैं। परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया कि एक आरोपी हरि सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी के पास से खूंटी, तार और बांस को जब्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें