फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के दो जिलों में बाढ़ का खतरा, एक हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

Fri, 09 Aug 2019 04:28 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

जोरदार मॉनसूनी बारिश का दौर जारी रहने के बीच मध्यप्रदेश के बड़वानी और धार जिलों में नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इससे सचेत प्रशासन ने दोनों पड़ोसी जिलों में सरदार सरोवर बांध के डूब क्षेत्र के निचले इलाकों को खाली कराते हुए पिछले 24 घंटों के दौरान करीब 1,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

विज्ञापन


बड़वानी के जिलाधिकारी अमित तोमर ने शुक्रवार को बताया, हमने पिछले 24 घंटों में राजघाट, छोटा बड़दा और डूब क्षेत्र के अन्य स्थानों से करीब 300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। इसके साथ ही, 28 दुकानें, दो आश्रम, एक मंदिर और 25 मकान खाली कराए गए हैं।

तोमर ने बताया, गुजरात में सरदार सरोवर बांध के दरवाजे खोले जाने के बाद बड़वानी जिले में नर्मदा के बैकवॉटर (बांध की बाहरी दीवार से टकराकर लौटने वाला पानी) के स्तर में हालांकि थोड़ी गिरावट आई है। लेकिन प्रशासन अलर्ट पर है और डूब क्षेत्र में अब भी रह रहे लोगों से सुरक्षित ठिकानों पर जाने की गुजारिश की जा रही है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश सरकार के नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) के एक अधिकारी ने बताया कि बड़वानी जिले के राजघाट गांव में शुक्रवार दोपहर दो बजे की स्थिति के अनुसार, नर्मदा खतरे के निशान से करीब सात मीटर ऊपर बह रही थी। इस गांव में खतरे का निशान 123.28 मीटर पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें