फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भारी बारिश से हाहाकार, जोहिला बांध के खोले गए पांच गेट, निचले इलाकों में जारी किया अलर्ट

Sun, 21 Aug 2022 03:44 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

बिरसिंहपुर पाली के संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला बांध के पांच गेट खोले गए है। गेट के खुलने की जानकारी मिलते ही आसपास क्षेत्र के लोग पानी का मनमोहक नजारा देखने पहुंच गए।
विज्ञापन
जोहिला बांध के गेट खोले जाने के बाद का नजारा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिरसिंहपुर पाली के संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला बांध के पांच गेट खोल कर पानी छोड़ा गया है। बांध के गेट के खुलने की जानकारी मिलते ही आसपास क्षेत्र के लोग पानी का मनमोहक नजारा देखने पहुंच गए। संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के अधिकारियों द्वारा बांध से छोड़े गए पानी की निगरानी की जा रही है। साथ ही एहेतियात के तौर पर कर्मचारियों को तैनात किया गया है। वहीं, निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


36 घंटे में 110.4 मिमी से भी ज्यादा बारिश हुई दर्ज
उमरिया जिले में 36 घंटे में 110.4 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। जिसमें बांधवगढ़ में 142.6 मिमी, मानपुर में 88.6 मिमी, पाली में 118.8  मिमी, नौरोजाबाद में 91.8 चंदिया में 110.0 मिमी वर्षा शामिल है। इसी तरह जिले में 1 जून से लेकर 20 अगस्त तक जिले में कुल 627.2  मिमी वर्षा हुई है।जिसमें बांधवगढ़ तहसील में 677 मिमी, मानपुर तहसील में 536.3 मिमी, पाली तहसील में 664.7 मिमी , नौरोजाबाद में 545.7 एवं चंदिया में 620.9  मिमी वर्षा शामिल है।

फिर हुई बारिश 
प्रदेश के भोपाल, विदिशा, नर्मदापुरम, रायसेन और छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में बारिश हो रही है। भोपाल में रविवार सुबह से कभी तेज तो  रिमझिम बारिश हो रही है। नर्मदापुरम में शनिवार रात से बारिश जारी है। जलस्तर बढ़ने पर तवा बांध के 5 गेट खोलने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें