फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसानियत शर्मसार: युवक को घर बुलाकर पांच दबंगों ने लाठी-डंडों और रॉड से की पिटाई, मरने के बाद भी पीटते रहे, वीडियो वायरल

Mon, 31 May 2021 01:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्यप्रदेश में दबंगों ने एक युवक की तबतक पिटाई की जबतक कि उसकी मौत नहीं हो गई, इतना ही नहीं युवक के दम तोड़ने के बाद भी आरोपी उसपर लाठी-डंडे बरसाते रहे। वारदात का वीडियो वायरल होने के बाद हड़ंकंप मच गया।
विज्ञापन
हमलावरों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें ना तो पुलिस का डर है और नहीं कानून का। अपराधियों की बेरहमी का एक मामला उज्जैन से सामने आया।  मवेशीपालन के विवाद में पांच लोगों ने एक युवक को बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला। इतना ही नहीं आरोपी पीड़ित को मरने के बाद भी पीटते रहे। 

विज्ञापन


28 मई के दिन शहर के लवकुश नगर के पांच युवकों ने 26 साल के गोविंद पिता राजेश लकवाल को घर पर बुलाया। उसके बाद हमलावरों ने युवक को रस्सी से बांधकर पीटना शुरू किया। पीड़ित युवक दबंगों के सामने हाथ जोड़कर जान बचाने की भीख मांगता रहा, लेकिन हमलावर लाठी-डंडे और लोहे की रड से मारते रहे। यहां तक की युवक के दम तोड़ने के बाद भी दबंग उसपर लाठी बरसाते रहे। पीड़ित को पीटने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब लोगों ने उज्जैन पुलिस पर आरोपियोें को पकड़ने का दबाव बनाया। बताया जा रहा है कि मवेशीपालन को लेकर यह विवाद हुआ था। 

युवक को झूठी बात कहकर घर पर बुलाया
दरअसल, आरोपी आशु डागर ने गोविंद को झूठी बात कहकर घर बुलाया था। गोविंद ने अपने दोस्त सूरज के साथ  लवकुशनगर निवासी आशु डागर के यहां पहुंचा। आशु डागर मवेशी पालन का काम करता है। दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहे थे।  इस दौरान आशु के साथी लाला भाट, विशाल भाट, सागर भाट, दीपक और भय्यू घर पर ही हथियार लेकर उसका इंतजार कर रहे थे। जैसे गोविंद दोस्त के साथ उसके घर पर पहुंचा कि सभी युवकों ने उसपर हमला बोल दिया। हालांकि सूरज किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला, लेकिन गोविंद को आरोपियों ने घेर कर  लाठी, रॉड और चाकुओं से हमला शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं पांचों आरोपी
शहर के एसीपी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि इस इलाके के रहने वाले पांच युवकों ने बेरहमी से पिटाई की, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पीड़ित को घायल अवस्था में इंदौर जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। एसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि हमलावर पुलिस गिरफ्त से बाहर है  आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें