फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: कट्टे से फायरिंग कर मचाई दहशत, चाकू-तलवार से हमला कर तीन को किया घायल, हंगामे के बीच FIR दर्ज

Sat, 01 Apr 2023 01:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी के कोतवाली इलाके में शनिवार को कई बदमाशों ने चाकू-तलवार और कट्टे से हमला कर लोगों में दहशत फैला दी। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद चार थानों की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
कटनी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कटनी जिले के कोतवाली इलाके में शनिवार को आधा दर्जन बदमाशों ने चाकू-तलवार और कट्टे से हमला करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते बदमाशों ने एक के बाद एक फायरिंग कर लोगों में दहशत फैला दी। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। गोली चलाते कुछ बदमाश सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पहले एक युवक फायरिंग कर भागता है। वहीं, उसके पीछे कुछ और भी लोग चाकू-तलवार लिए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, पूरा वीडियो कोतवाली थाना क्षेत्र के शेर चौक का बताया जा रहा है। जहां पुरानी रंजिश को लेकर कुछ बदमाशों ने भट्टा मोहल्ला निवासी गणेश निषाद पर हमला कर दिया। घटना में घायल गणेश निषाद समेत अन्य दो लोग जख्मी हुए हैं। बताया जा रहा है कि जिसने भी इन बदमाशो को बंदूक चलाते और हाथों में तलवार लिए देखा वह सभी घर के अंदर घुस गए या वहां से भाग खड़े हुए। हालांकि घटना की जानकारी जैसे ही घायलों के परिजनों को लगी उन्होंने कोतवाली थाना पहुंचकर जमकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया।

मामले की जानकारी लगते ही चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामला संभाला। साथ ही घायलों की शिकायत पर चार लोगों पर धारा 294, 324, 307, 506, 34, ताहि 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें