फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कटनी के खिरहनी ओवर ब्रिज पर चलती कार में भड़की आग, पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान

Fri, 03 May 2024 12:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

Car Fire Accident in Katni: कटनी जिले के खिरहनी ओवर ब्रिज पर एक बार फिर चलती कार में आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकल और पुलिस कर्मचारियों ने लोगों की भीड़ को हटाया और फिर आग पर पानी डालकर उस पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
कार में लगी भयानक आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में चलती कार में आग लगने का मामला सामने आया है। बालाघाट निवासी बरही कटनी शहर में खरीदी कर वापस जबलपुर लौट रहे थे। इस दौरान खिरहनी ओवर ब्रिज पर उनकी कार में आग लग गई। हादसा करीब 7 बजे हुआ। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आई20 कार क्रमांक एमपी 50 सी 3822 में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। चलती गाड़ी में अचानक आग लगने से उसमें बैठे महिला और बच्चों समेत सभी पंच लोग घबरा गए, लेकिन उन्होंने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान वहां से निकलने वाले लोगों ने घटना के भयवाह मंजर को अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

कोतवाली टीआई आशीष शर्मा ने बताया की खिरहनी ब्रिज पर कार में आग लगने की सूचना लगने ही फायर ब्रिगेड को मौके कर पहुंचा गया। पुलिस ने मौके से लोगों की भीड़ को हटाया क्योंकि, गाड़ी में पेट्रोल होने से विस्फोट की आशंका था। फायर ब्रिगेड की टीम ने 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें