फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जल कर खाक, आगजनी के कारणों का नहीं चल सका पता

Sun, 19 Mar 2023 08:23 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में मुकेश ऑटो पार्ट्स की दुकान की है जो कि मड़ुआ टोला वार्ड नंबर 5 में स्थित है। जहां के दुकान में लगी भीषण आग में लाखों का माल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले की बिरसिंहपुर पाली में उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया जब एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप दिखाया और पूरी दुकान को अपने कब्जे में ले लिया दुकान धू-धूकर जलने लगी।
विज्ञापन


लोगों ने जैसे ही देखा तो तुरंत नगर पालिका प्रशासन व फायर ब्रिगेड को फोन लगाया गया। जहां मौके पर फायर ब्रिगेड तो पहुंची लेकिन तब तक सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। नगर पालिका परिषद पाली में फायर ब्रिगेड थी, लेकिन जब तक फोन उनके पास पहुंच पाता तब तक आग इतनी विकराल थी कि उन्होंने पूरी दुकान को अपने कब्जे में ले लिया।

नगर पालिका परिषद से मिली जानकारी के अनुसार आग की घटना उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में मुकेश ऑटो पार्ट्स की दुकान की है जो कि मड़ुआ टोला वार्ड नंबर 5 में स्थित है। जहां के दुकान में लगी भीषण आग में लाखों का माल जलकर राख हो गया है। हालांकि लोगों की जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से आग लगी है जहां तत्काल घटनास्थल पर नगर पालिका फायर ब्रिगेड ने आकर आग को नियंत्रण करते हुए काबू पाया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि पूरी तरह से दुकान जलकर खाक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें