फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शॉर्ट सर्किट के चलते आशीर्वाद लॉज में लगी आग, मची भगदड़, नगर पालिका की दमकल ने पाया आग पर काबू

Sat, 02 Dec 2023 03:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालवा

सार

MP news: आगर बस स्टैंड पर शॉर्ट सर्किट के चलते आशीर्वाद लॉज में आग लगने से भगदड़ मच गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। बताया जा रहा है कि ये आग शनिवार सुबह 6:00 बिजली शॉर्ट सर्किट के चलते लगी थी।
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट के चलते आर्शीवाद लॉज में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगर मालवा में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट के चलते बस स्टैंड स्थित आशीर्वाद लॉज में आग लग गई। जिसके बाद आग की सूचना पर वहां मौजूद सभी यात्रियों में भगदड़ मच गई। हालांकि समय रहते होटल संचालक ने तत्काल प्रभाव से आग लगने की सूचना नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। बता दें कि आग लगने से होटल का सामान जलकर खाक हो गया, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन


होटल में करीब 20 से ज्यादा यात्री रुके थे
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये आग शनिवार सुबह 6:00 बिजली शॉर्ट सर्किट के चलते लगी थी। वहीं, आशीर्वाद लॉज संचालक ललित पालीवाल ने आग की सूचना नगर पालिका को दी थी। इसके बाद नगर पालिका कर्मचारी फायर ब्रिगेड के साथ वहां पहुंचे और आग पर काबू पाया। बता दें कि होटल में करीब 20 से ज्यादा यात्री रुके हुए थे, जिन्हें सुरक्षित होटल से बाहर निकल गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें