फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में अस्पताल की कैंटीन में लगी आग, 100 मरीजों को निकाला गया बाहर

Wed, 02 Aug 2017 12:04 PM IST
एजेंसी, भाषा
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौर के स्थानीय शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) की कैन्टीन में आज आग लगने के बाद इसके पास स्थित बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) से करीब 100 मरीजों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित बाहर निकाला गया। अग्निकांड में किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एमवायएच की कैन्टीन में नाश्ता तैयार किये जाने के दौरान लगी आग के बाद कर्मचारियों ने वहां रखे गैस सिलेंडरों को फौरन बाहर किया। इस बीच, ओपीडी से एहतियातन लगभग 100 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

अधिकारी ने बताया कि इससे पहले कि आग कैन्टीन से बाहर फैलती, दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर इस पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। इस घटना में कैन्टीन के सामान को नुकसान पहुंचा है लेकिन किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निकांड की वजह से अस्पताल का ओपीडी करीब एक घण्टे बन्द रहा। आग पर काबू पाये जाने के बाद इसे दोबारा शुरू कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें