मध्यप्रदेश की सियासी ड्रामे के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया की कट्टर समर्थक और राज्य सरकार में मंत्री रही इमरती देवी के ग्वालियर स्थित बंगले पर बुधवार को आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
बताया गया कि यह आग झांसी रोड पर स्थित सरकारी बंगले के गैराज में लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही अधिकारी और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने से गैराज में रखा सामान जलकर राख हो गया है। अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि यह आग कैसे लगी है। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।