फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में आग, दो मरीज झुलसे ग्वालियर

Sun, 22 Nov 2020 01:43 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, ग्वालियर (मध्यप्रदेश)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ग्वालियर मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शनिवार दोपहर को गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में आग लगने से दो मरीज झुलस गए।

विज्ञापन


अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट किशोर कान्याल ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की तीसरी मंजिल में बने आईसीयू में आग लग गई। यह आग शार्ट सर्किट के कारण लगी। कान्याल ने बताया कि सबसे पहले आईसीयू में भर्ती नौ मरीजों को तुरंत वहां से दूसरी मंजिल पर स्थित वार्ड में शिफ्ट किया गया।


उन्होंने बताया कि अस्पताल और दमकल कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग पूरी तरह बुझ चुकी है और दो मरीज आग की चपेट में आने से झुलस गए हैं, जिनका इलाज सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में ही किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ग्वालियर स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल मेडिकल कॉलेज के जयारोग्य अस्पताल कैंपस में स्थित है और यहां पर कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें