मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ
- फोटो : ani
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ के और आठ अन्य साथियों सहित के खिलाफ कोरोना मानदंडों के उल्लंघन के लिए एफआईआर दर्ज की गई। कमलनाथ पर राज्य में सार्वजनिक सभाओं में कोरोना नियम तोड़ने को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जिला प्रशासन की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि कमलानाथ की सभाओं में सौ लोगों से ज्यादा इकठ्ठा हुए और रैली में शारीरिक दूरी का कोई पालन नहीं किया गया। साथ ही कहा है कि मंच पर मौजूद नेताओं ने मास्क भी नहीं लगाया था।
एफआईआर दर्ज होने के बाद मध्य प्रदेश में राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि सरकार कमलनाथ की लोगप्रियता से घबरा गई है इसलिए वह ऐसे षडयंत्र कर रहे हैं।