फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स स्कैंडल में फंसे पूर्व मंत्री राघवजी गिरफ्तार

Tue, 09 Jul 2013 09:21 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकर के साथ आप्राकृतिक सेक्स के मामले में मध्यप्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री राघवजी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद वे दो दिनों से फरार चल रहे थे।
विज्ञापन


कभी राघवजी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के लिए अपना विदिशा संसदीय क्षेत्र छोड़ने वाले शख्स थे। हाल तक वह लालकृष्ण आडवाणी के करीबी माने जाते थे।

उनका नाम राज्यों के दिग्गज वित्त मंत्रियों में लिया जाता था, लेकिन मंगलवार दोपहर उन्हें आम अपराधियों की तरह गिरफ्तार कर उसी थाने में पहुंचा दिया गया, जिसका उद्घाटन उन्होंने खुद किया था। थाने की दीवार पर लगे शिलालेख पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर उनका नाम खुदा है।
विज्ञापन


भाजपा में राघवजी की हैसियत एक दिग्गज नेता की रही है। यह मुकाम उन्होंने जनसंघ और भाजपा की राजनीति में आधी सदी की जीतोड़ मेहनत के बाद हासिल किया था, लेकिन एक आरोप ने उन्हें रातों-रात अर्श से फर्श पर ला पटका।

राघवजी की संपूर्ण कुकर्म कथा, भुक्तभोगी की जुबानी

राघवजी पर अपने नौकर राजकुमार डांगी के यौन शोषण का आरोप है। इस घिनौने आरोप में घिरते ही उनसे इस्तीफा ले लिया गया।

बदले हालात में गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए राघवजी अचानक लापता हो गए, लेकिन मंगलवार उन्हें धर दबोचा गया। 

पुलिस अधीक्षक अरविंद सक्सेना ने बताया कि राघवजी को मोबाइल सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर भोपाल के कोहेफिजा इलाके के एक अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 102 से गिरफ्तार किया गया।

इस फ्लैट में बाहर से ताला लगा हुआ था। राघवजी यहां पत्नी और बेटे के साथ छिपे हुए थे। गिरफ्तारी के बाद देर शाम उन्हें जिला न्यायालय में पेश किया गया।

कोर्ट ने उन्हें 22 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही कोर्ट ने स्वास्थ्य आधार पर राघवजी को जमानत देने की अर्जी भी खारिज कर दी।

विपक्ष ने लगाया शिवराज पर आरोप
मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने आरोप लगाया है कि बीजेपी पूर्व वित्तमंत्री को बचाने की कोशिश कर रही है इसीलिए उन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि राघवजी पर आरोप लगाने वाले नौकर के साथ राघवजी के सहयोगियों ने मारपीट की है।

इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि वह किसी को बचाने की कोशिश नहीं कर रहे बल्कि कांग्रेस नेता भी राघवजी जैसी हरकत करते रहे हैं, फर्क इतना है कि उनकी सीडी नहीं आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें