फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fight For the Chair: चित्रकूट में बच्चों के सामने ही कुर्सी के लिए लड़ पड़ीं दो शिक्षिकाएं, वीडियो वायरल

Mon, 23 May 2022 02:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना जिले के चित्रकूट में कुर्सी के लिए दो टीचरों की लड़ाई हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों शिक्षिकाएं बच्चों के सामने ही लड़ रही हैं। पंचायत सदस्य ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की है।
 
विज्ञापन
प्रधानाध्यापिका पूजा गुप्ता और सहायक अध्यापिका प्रियंका शुक्ला के बीच कुर्सी को लेकर तनातनी हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में दो टीचरों की कुर्सी के लिए लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों शिक्षिकाएं बच्चों के सामने ही लड़ रही हैं। एक टीचर तो बच्चे को गवाह बनाकर ले आई कि मैं ही इस कुर्सी पर बैठती हूं।
विज्ञापन

 
मामला चित्रकूट के चकैध कंपोजिट विद्यालय का है। जानकारी के अनुसार यहां पर प्रधानाध्यापिका पूजा गुप्ता और सहायक अध्यापिका प्रियंका शुक्ला के बीच कुर्सी को लेकर तनातनी हो गई। एक शिक्षिका ने तो बकायदा प्रमाण भी प्रस्तुत किया। एक छात्रा को पकड़कर ले आई और कहा- तुम बताओ कि मैं कुर्सी में बैठकर पढ़ाती हूं कि नहीं। झगड़े के दौरान पूरे बच्चे क्लास रूम में हंसते रहे और अपनी टीचरों की इस लड़ाई का लुत्फ उठाते रहे।

पंचायत सदस्य मनोज पांडे ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि इन अध्यापिकाओं का अक्सर झगड़ा होता ही रहता है। इनके झगड़े की वजह से बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापिका पूजा गुप्ता अपने पति को लेकर विद्यालय आती हैं जो दिन भर वहीं रहता है। प्रधानाध्यापिका ने पति को विद्यालय में एक कमरा भी दे रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें