फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बच्चों के सामने ही भिड़ गए शिक्षिक और शिक्षका, जूते-चप्पल बरसाए, वीडियो वायरल

Tue, 30 Aug 2022 04:31 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

जब स्कूल देर से पहुंचने का कारण प्रभारी प्रचार्य ने पूछा तो शिक्षिका भड़क गई। शिक्षिका ने प्रभारी प्रचार्य का कॉलर पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों में जमकर मारपीट हुई। घटना से आक्रोशित छात्रों के परिजनों ने शिक्षिकों को स्कूल से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
सागर में शिक्षिक और शिक्षिका में मारपीट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर के सरकारी स्कूल में शिक्षिक और शिक्षिका में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर जूते-चप्पल भी बरसाए। अब शिक्षकों की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

सागर जिले के देवरी कस्बे के ग्राम रसेना के सरकारी स्कूल में प्रभारी प्राचार्य और एक शिक्षिका में मारपीट हो गई। इस दौरान जूते-चप्पल भी चले। घटना से आक्रोशित छात्रों के परिजनों ने मंगलवार को स्कूल की गेट पर ताला जड़ दिया। परिजनों ने ऐसे शिक्षकों को स्कूल से हटाने की मांग की है। 


बता दें कि शिक्षकों के बीच मारपीट की घटना 29 अगस्त की है। दोपहर 12 बजे विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य हरगोविंद जाटव बच्चों को भूगोल पढ़ा रहे थे। इसी दौरान देरी से पहुंची शिक्षिका विनिता धुर्वे भी वहां पहुंच गई। जाटव ने देरी से आने का कारण पूछा तो धुर्वे भड़क गईं। उन्होंने आव देखा न ताव, गाली-गलौज शुरू कर दी। प्रभारी प्राचार्य ने उसे रोका तो शिक्षिका ने कॉलर पकड़ ली। उसके बाद दोनों के बीच जूता-चप्पल भी चले। अपशब्द भी कहे गए। सारा तमाशा बच्चों की मौजूदगी में हुआ। अन्य शिक्षकों ने भी इस घटना को देखा। दोनों ने महाराजपुर पुलिस थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें