जबलपुर में एक पिता पर नाबालिग बेटी से रेप करने का आरोप लगा है। गिरफ्तार होने के बाद आरोपी पिता नशे में होने का बहाना बना रहा है। मेडिकल टेस्ट में रेप की पुष्टि होने पर पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
खबर के अनुसार बरगी थाना के बढ़इया खेड़ा गांव के रहने वाले दशईलाल उईके ने अपनी नाबालिग बेटी को जान से मारने की धमकी देकर हवस का शिकार बनाया। आरोपी दशईलाल की उम्र 40 साल है।
पुलिस के मुताबिक दशईलाल की 15 वर्षीय बेटी ने बुधवार को अपनी मां के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया है कि पिछले सोमवार की रात जब वो अपने कमरे में सो रही थी, उसका पिता कमरे में आया और जान से मारने की धमकी देकर उसने उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि घटना के समय उसकी मां और छोटी बहन घर के दूसरे हिस्से में सो रहे थे।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी अपना जुर्म नहीं स्वीकार कर रहा था। बाद में शराब के नशे में बेटी को पत्नी समझकर शारीरिक संबंध बनाने का बहाना बनाने लगा। थाना प्रभारी के मुताबिक मेडिकल टेस्ट में रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस आरोपी का रिमांड लेने के लिए कोर्ट में अपील करेगी।