फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 साल तक बनी रही बाप की नापाक हरकतों का शिकार

Fri, 03 May 2013 06:45 PM IST
ग्वालियर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्वालियर के कम्पू थान क्षेत्र में एक युवती ने अपने पिता पर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। गुरूवार को युवती और उसकी मां ने कम्पू थाने में पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


22 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसका पिता मुन्नालाल पिछले सात साल से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है। पिता कभी उसे पकड़ लेता है तो कभी अश्लील इशारे करता है।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर वह बेटी और मां के साथ मार पिटाई भी करता है।

बेटी ने बताया कि 8 अप्रैल की रात पिता निर्वस्त्र होकर उसके पास आकर लेट गया। उसने विरोध किया तो पिता ने उसके और मां के साथ मारपीट की। साथ ही यह बात बताने पर नाक-कान काट देने की धमकी भी दी।

पीड़िता का कहना है कि पिता की धमकी के बाद से वह अपनी मां और भाई के साथ छुपकर रह रही है।

इस सबके बाद गुरुवार दोपहर बेटी अपनी मां और छोटे भाई के साथ शिकायत दर्ज कराने कम्पू थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें