फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में बेटा बेहोश, पिता ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
एक पिता अपने बेटे को हवा में उछाल-उछाल कर खेल रहा था। अचानक बेचा हाथों से छूटा और जमीन पर जा गिरा। बच्चे की थमीं सासें देखकर पिता ऐसा आघात लगा कि भावावेश और आत्मग्लानि में उसने अपनी जिंदगी खत्म कर डाली।
विज्ञापन


यह घटना घटना घटी मध्यप्रदेश के जबलपुर के शहपुरा थाना क्षेत्र के रैनी गांव में, जहां एक साल का मासूम बच्चा हवा में उछालकर खिलाते समय बाप के हाथ से छूटकर नीचे गिरकर बेहोश हो गया। उस समय पिता को लगा कि बेटे की मौत हो गई है। इस सदमे में बाप ने फांसी लगाकर जान दे दी। जबकि कुछ देर बाद मासूम को होश आ गया।

पुलिस के मुताबिक रैली गांव निवासी मथुरा लोधी अपने एक साल के बेटे को हवा में उछालकर खिला रहा था, तभी ध्यान चूकने से उसके हाथ से मासूम छूट गया व जमीन पर गिरने से बेहोश हो गया, जिससे पूरे परिवार और मोहल्ले में कोहराम मच गया। परिजन और आसपास के लोगों ने मथुरा को डांटा-डपटा और खूब खरी खोटी सुनाई। इसके बाद मथुरा ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन

विज्ञापन

बेटा सही सलामत

बेहोश हुए मासूम बच्चे को होश में लाने के लिए परिजनों को कोई खास जतन नहीं करने पड़े। घर की महिलाओं ने उसकी पीठ को थपथपाया तो उसको होश आ गया और फिर से खेलने लगा। गिरने से उसे गंभीर चोटें नहीं आईं।

खतरनाक हैं ऐसे खेल
पीडियाट्रिशियन और मनोवैज्ञानिक दोनों ही हमेशा इस बात की सलाह देते रहते हैं कि बच्चों को हवा में उछालने जैसे खतरनाक खेल नहीं करने चाहिए। छोटे बच्चों का दिल काफी नाजुक होता है। और ऐसे खेलों से उन्हें काफी खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें