फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिरादित्य के लिए राज परिवार उतरेगा मैदान में

Mon, 24 Mar 2014 10:32 AM IST
विनय अग्रवाल/ अमर उजाला ब्यूरो, ग्वालियर
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में गुना शिवपुरी लोकसभा सीट पर मौजूदा सांसद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य के पक्ष में इस बार पूरा राज परिवार उतरने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


भाजपा ने यहां पर सिंधिया परिवार के धुर विरोधी जयभान सिंह पवैया पर दांव खेला है। उन्होंने भी मैदान में आते ही राज परिवार को अपने निशाने पर ले लिया हैं।

इसके बाद राज परिवार ने आरोप प्रत्यारोप में उलझने के बजाए सड़कों पर उतरकर सीधे मतदाताओं से संपर्क साधने की तैयारी की है।

फिलहाल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के चुनाव अभियान की कमान उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने संभाल रखी हैं।

जयविलास पैलेस से जुड़े लोगों की माने तो सिंधिया राज घराना बजरंगी नेता और पूर्व सांसद जयभान सिंह पवैया को कतई हल्के में नहीं लेना चाहता और समर्थकों को चुनाव अभियान में जुट जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार के लिए उनकी मां राजमाता माधवीराजे सिंधिया, उनकी बहन और जम्मू की युवरानी चित्रांगदा सिंह भी जल्दी ही गुना-शिवपुरी पहुंचेंगी।
विज्ञापन


ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन सिंधिया भी जनसंपर्क करेंगे। वह पिछले चुनावों में भी अपने पिता के लिये रोड-शो कर चुके हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने पिता माधवराव सिंधिया के निधन के बाद 2002 में हुए उपचुनाव से यहां पर लगातार सांसद हैं। इसी बीच किसी जमाने में सिंधिया के खासमखास रहे पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह रघुवंशी ने भाजपा में शामिल होकर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।

रघुवंशी की गिनती खुद भी जनाधार वाले नेताओं में होती हैं। भाजपा प्रत्याशी जयभान सिंह पवैया कहते हैं कि मेरी लड़ाई तो जनता लड़ रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें